19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने किया निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने दिए निर्देश

Share

कोरबा 07 नवम्बर 2022 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आज निगम के अधिकारियों के साथ नगर पालिक निगम कोरबा के निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण किया, कार्य की प्रगति को देखा एवं कार्यो में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, जोन कमिश्नर आर.के.माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा हेतु सर्वसुविधायुक्त सभागार के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ रूपये की स्वीकृति उनके द्वारा प्रदान की गई थी, जिसके तहत सभागार का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर व अंतिम चरण मंें है। सभागार के अंतर्गत बैठक व्यवस्था, महापौर कक्ष, सभापति कक्ष, आयुक्त कक्ष, काउंसलर कक्ष, कार्यालय, लॉबी, गेलेरी सहित निर्माण कार्य कराए गए हैं, आज महापौर श्री प्रसाद ने निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होने  कार्यो में अपेक्षित गति लाने, शेष बचे कार्यो को अंतिम रूप देने तथा कार्यो को पूर्ण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि सभागार के बाहरी परिसर के निर्माण, सौदंर्यीकरण, लैण्डस्केपिंग व गार्डनिंग सहित अन्य कार्येा को भी समयसीमा में पूरा कराएं ताकि इस सभागार का उपयोग किया जा सके।


Share

Related posts

प्रदेश का विकास और सबकी आय में वृद्धि करना रही हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना बनी एक सुखद सहारा

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजनांतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment