21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वेव्ह पूल का मरम्मत पूर्ण, शुक्रवार से होगा संचालित होगा

Share

कोरबा 20 अप्रैल 2022 –  निगम के विवेकानंद उद्यान स्थित वेव्ह पूल के मरम्मत आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शुक्रवार 22 अप्रैल से वेव्ह पूल का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जहॉं पर आमजन पहुंचकर वेव्ह पूल में कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
सी.एस.ई.बी. चौक के समीप स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के विवेकानंद उद्यान का वेव्ह पूल मोटर में खराबी आ जाने के कारण बंद था। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर वेव्ह पूल का मरम्मत कार्य करा लिया गया है तथा उक्त वेव्ह पूल को शुक्रवार से संचालित कर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी निगम द्वारा कर ली गई है। अब वेव्ह पूल शुक्रवार 22 अपैल से संचालित हो जाएगा, जहॉं पर इस बढ़ती गर्मी के मौसम में लोग ठंडी व कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
निगम के सभी उद्यानों की व्यवस्थाएं दुरूस्त करें- आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों व उद्यान प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि विवेकानंद उद्यान सहित निगम के सभी उद्यानों की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त की जाएं, इन उद्यानों में बुजुर्गो, बच्चों, युवाओं, महिलाओं आदि सभी वर्ग के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहॉं पर मरम्मत की आवश्यकता हो, वहॉं पर तत्काल मरम्मत कराएं, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं एवं उद्यानों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं ताकि आमजन प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठा सकें।


Share

Related posts

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान : ग्राम पंचायत ससहा में हुआ शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, 06 ट्रैक्टर जप्त

namanchhattisgarh

अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

Leave a Comment