21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से इकट्ठा कर रखा हुआ 02 टन कोयला जप्त

Share

कोरबा | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है ।
       आज दिनांक 22.04.2022 को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला कि रेलवे फाटक ईमलीछापर एवं रेलवे डंपिंग यार्ड के बीच में खाली स्थान पर एक इकट्ठा किया हुआ कोयला, लावारिस हालत में पड़ा हुआ है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि उक्त स्थान में कोयला जमीन में इकट्ठा किया हुआ, करीबन 02 टन कोयला, कीमती 4000 रूपया, लावारिस हालत में पड़ा है  । जिसे धारा 102 जा.फौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, जप्त कोयला को थाना सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्तशुदा कोयला के मालिक तथा अज्ञात आरोपी के पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार अवैध डीजल, कोयला, कबाड़, नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक राजनारायण सिंह, आरक्षक खगेश्वर साहू की भूमिका रही है।

Share

Related posts

22 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

namanchhattisgarh

रानी धनराज कुवंर देवी शहरी सामु.स्वा.केन्द्र कोरबा में महिला नसबंदी-पुरूष नसबंदी हेतु तिथि निर्धारित : बुधवार और शनिवार को महिला नसबंदी तथा शनिवार को पुरूष नसबंदी किया जाएगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment