24.4 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान

Share

कोरबा 01 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर श्रमिक दिवस के अवसर पर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति तथा श्रमिकों के सम्मान  के लिए विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों  ने श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। जिला प्रशासन के अधिकारीगण जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, संयुक्त कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज आदि ने भी श्रमिकों का मान बढ़ाने के लिए बोरे बासी का सेवन किया।  नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों और श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिकों का हौसला बढ़ाया। इसी प्रकार कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टर निवास के श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। पुलिस कप्तान श्री भोजराम पटेल ने भी दिन की शुरुआत बोरे बासी खाकर किया और श्रम वीरो का मान बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक श्री केरकेट्टा और कलेक्टर श्रीमती साहू ने श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन मेहनतकश मजदूरो और किसानों के सम्मान करने का दिन है। बोरे बासी खाकर आज इस दिन को हम त्यौहार के रूप में मना रहे है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा रहा है। बोरे बासी खाने की परम्परा बहुत पुराना है।

बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इस अवसर पर जिले के गावों  में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।  कृषि विभाग द्वारा ग्राम रजगामार में आयोजित कृषि चौपाल कार्यक्रम में अधिकारियों ने नागरिकों और श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रम वीरों का सम्मान किया। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपण पताढी में भी श्रम वीरों के सम्मान के लिए बोरे बासी का सेवन किया गया। विकासखंड कटघोरा के ग्राम हुंकरा में एसडीएम कटघोरा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर और कटघोरा जनपद के सीईओ श्री वीके राठौर ने मनरेगा श्रमिकों के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। पाली एसडीएम श्रीमती ममता यादव ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर तहसील पाली अंतर्गत शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी में  सरपंच, पंचगण, राजस्व निरीक्षक, कोटवार एवं उद्यान के कर्मचारियों व श्रमिकों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया।


उल्लेखनीय है कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ की प्राचीन भोजन शैली और संस्कृति की पहचान है। जिसे पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के तौर पर आयोजित करने का आव्हान किया था। जिसका अनुशरण करते हुए जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आम नागरिकों, मजदूरों, मनरेगा श्रमिको ने बोरे बासी खाकर श्रम का मान बढ़ाया। बोरे-बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो पके  हुए रात के बचे चावल को पानी में भिगोकर रात भर रखा जाता है। फिर सुबह उसमें हल्का नमक डालकर टमाटर की चटनी या अचार और कच्चे प्याज के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
क्रमांक 86/


Share

Related posts

उद्यानिकी फसलों की खेती पर भी किसानों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण: डॉ. कमलप्रीत सिंह

namanchhattisgarh

सेटिरिंग प्लेट एवं राड़ चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट में जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों से लिए आवेदन

namanchhattisgarh

Leave a Comment