21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

07 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 06 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 07 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 मई शनिवार को वार्ड क्र. 07 मोती सागर पारा पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा शॉपिंग सेंटर के पास, वार्ड क्र. 18 छ.ग.रा.वि.मण्डल क्र. 02 सी.एस.ई.बी. सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा ग्राम सभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 55 बलगी दशहरा मैदान, वार्ड क्र.  62 कुचैना आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मुआवजा भुगतान के लिए शिविर का आयोजन 16 व 17 फरवरी को

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग आयोजित

namanchhattisgarh

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment