19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

29 जुलाई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 27 जुलाई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 29 जुलाई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, खरमोरा वाल्मिकी आवास के पास, वार्ड क्र. 32 सतनाम नगर जय स्तंभ चौक, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा तुलसीनगर प्राथमिक शाला के पीछे आंगनबाड़ी भवन, वार्ड क्र. 54 शांतिनगर दशहरा मैदान सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66  शांतिनगर मंदिर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के 208 लोगों के बने जाति प्रमाण पत्र और 81 लोगों के वन अधिकार पत्र

namanchhattisgarh

थाना बांगो में पदस्थ मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के ब्लाईंड मर्डर केस का हुआ खुलासा

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज कोरबा 56 मतदान केन्द्रों में शीतल पेजयल की व्यवस्था करेगा

Leave a Comment