23.7 C
New York
October 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पोड़ीबहार तालाब की सफाई में वार्ड पार्षद ने साथियों के साथ किया श्रमदान

Share

कोरबा 08 मई 2022  – नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्थित तालाब की सफाई के कार्य में वार्ड पार्षद व मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री प्रदीपराय जायसवाल ने अपने साथियों एवं वार्डवासियों के साथ श्रमदान दिया तथा तालाब की सफाई का कार्य किया। तालाबों कें संरक्षण एवं उनकी स्वच्छता की दिशा में प्रशंसनीय पहल करते हुए पार्षद श्री जायसवाल ने स्वप्रेरणा से पोड़ीबहार तालाब की साफ-सफाई की, जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं उनके स्टाफ के साथ ही वार्ड के युवागण राजू गोड़, दिनेश कुमार, किशन केंवट, कमलेश बंजारे, टुकेश जांगडे़, लकेश्वर चौहान, धनंजय चौहान, अनुप कुमार, राकेश कुमार, भरतलाल, राजकुमार, बद्रीप्रसाद, निरंजन, राजू कुमार, सचिन कुमार, गोपाल, कोको कुमार आदि के साथ अन्य युवाओं ने अपना श्रमदान देकर साफ-सफाई का कार्य किया।


Share

Related posts

जिले में 7 अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण 5.0 यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा

namanchhattisgarh

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ हरदीबाजार पुलिस की करवाई : 35 पाव गोवा अंग्रेजी शराब को ढाबे से किया गया जप्त

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष ने रंगों के पावन पर्व होली पर अपनी शुभकांमना दी

namanchhattisgarh

Leave a Comment