16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 25 मई को

Share

कोरबा 22 मई 2022/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 25 मई 2022 को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय योजनाओं से संबंधित निर्धारित एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना, आदि केंद्रीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाएगी तथा प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल के आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
क्रमांक 134

Share

Related posts

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आठ जुलाई को होगा ग्राम सभा का आयोजन

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के दूरस्थ पसान क्षेत्र पहुंचकर आश्रम, अस्पताल और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

“थिरकता मारवाड़” में बिखरी राजस्थानी-हरियाणवी संस्कृति की रंगीन छटा

namanchhattisgarh

Leave a Comment