November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 25 मई को

Share

कोरबा 22 मई 2022/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 25 मई 2022 को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय योजनाओं से संबंधित निर्धारित एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना, आदि केंद्रीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाएगी तथा प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल के आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
क्रमांक 134

Share

Related posts

*रानी धनराज कुंवर देवी चिकित्सालय में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

namanchhattisgarh

जिला वनोपज सहकारी संघ के संचालक मण्डल के सदस्यों का चुनाव 19 जून को

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संचालित अरुणोदय कार्यक्रम अंतर्गत सामग्री का किया वितरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment