22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

25 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 24 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 25 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई बुधवार को वार्ड क्र. 08 गौमाता चौक के पास स्टेज, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह बलाक अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 20 छ.ग.रा.वि.मण्डल क्र. 02 स्कूल,  वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र.  53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगण के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर बूढी माई मंदिर के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

बालको ने जैव ईधन के उपयोग से ग्रीन उर्जा की तरफ बढ़ाया कदम

namanchhattisgarh

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रति सदस्य पांच किलो चांवल का हो रहा वितरण: जिला खाद्य अधिकारी जे.के. सिंह

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment