17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकांक्षा आवासीय विद्यालय में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी गई जानकारी

Share

जांजगीर-चांपा 02 जून 2022/ जिला प्रशासन जांजगीर चांपा इस जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल तथा पीएससी, व्यापम्, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है। पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जागरूक किया गया। इस ऐप के माध्यम से किसी भी आपातकाल की स्थिति में शिकायत की जा सकती है जिसका निराकरण पुलिस विभाग द्वारा त्वरित रूप से किया जावेगा। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा के संबंध में सुझाव/टीप्स भी प्रदान किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी जांजगीर चांपा ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से निरीक्षक श्रीमती सुनीता नाग बंजारे (महिला सेल) पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर चांपा, सहायक उपनिरीक्षक श्री शत्रुहन लाल राठौर एवं महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।


Share

Related posts

डीएमएफ से होगा जिले का विकास, अनेक सुझाव के साथ कई कार्यों पर बनी सहमति

namanchhattisgarh

̋आयुष्मान भवः˝ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

पकड़े गए अंर्तराज्यीय सटोरियें मे छत्तीसगढ़ के 04, महाराष्ट्र के 02 एवं हरियाणा का 01 निवासी, जो गोवा में फ्लैट किराये पर लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन

namanchhattisgarh

Leave a Comment