20.5 C
New York
June 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 03 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 04 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जून शनिवार को वार्ड क्र. 04 दुर्गा पण्डाल इंदिरानगर, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक सामुदायिक मंच कुश्ती मैदान के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन सामुदायिक भवन रमन लुजिया घर के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 52 नीलगिरी फर्टीलाईजर दर्री थाना के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 60 धरमपुर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

namanchhattisgarh

कोरबा जिला धान उठाव में प्रदेश में अव्वल, दर्ज की शून्य प्रतिशत शॉर्टेज

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के तत्वधान में बूस्टर डोज शिविर उरगा में आयोजित होगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment