27.2 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा 12 जून को कोरबा शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्रों में 10 हजार 511 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Share

कोरबा 09 जून 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन  12 जून 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियो में आयोजित होगी। प्रथम पाली में प्रीबीएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक तथा दूसरी पाली में प्रीडीएलएड दोपहर 2 बजे से शाम 4ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा शहर में प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 20 केन्द्र बनाए गये है।  जिसमें प्रीबीएड के लिए 20 केन्द्र और प्रीडीएलएड के लिए 12 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में कुल 10 हजार 511 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 06 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों श्री पियुष यादव मो.नं. 7415993696 एवं श्री सत्यनारायण कुर्रे मो.नं. 7697643516 की ड्युटी भी लगा दी गई है।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए दो उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। दल क्र. एक में सहा. कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल. मिरेन्द्र, सांख्यिकी अधिकारी श्री एम.आर. डहरिया, व्याख्याता श्रीमती ललिता पटेल शामिल है। इसी प्रकार दल क्र. दो में उप. अभि. क्रेडा श्रीमती सुनीता श्रीवास, व्याख्याता श्री अरूण चौधरी, व्याख्याता श्रीमती एम. धनलक्ष्मी शामिल किये गये हैं। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये कुल 20 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।

क्रमांक 202/


Share

Related posts

जिले में 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा ’छत्तीसगढ़ गौरव दिवस’

namanchhattisgarh

आई.टी.आई. कोरबा में 13 जून को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

17 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment