19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

हसदेव बॅराज के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान से बचने जल प्रबंध संभाग ने जारी की सूचना

Share

कोरबा 17 जून 2022/ आगामी वर्षाकाल 2022 के दौरान हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी छोड़े जाने पर जिले के 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इन सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति के बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर हटा लेने की सूचना स्थानीय हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। हसदेव बराज दर्री से पानी छोडे जाने की स्थिति में कोरबा जिले के 16 गांव चारपारा, खैरभवना, बलरामपर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, ईमलीडूग्गू, कुदुरमाल, बरीडीह, महोरा, कटबितला, झींका, ठिठोली और बिचौली बाढ़ संभावित गांवों में शामिल किये गये हैं। जांजगीर-चांपा जिले के दो गांव चांपा और देवरी भी संभावित गांवों में शामिल हैं।
कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग कोरबा ने बताया कि जल प्रबंध संभाग द्वारा हसदेव बॅराज के नीचे और किनारे के सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर हटा लेने की सूचना जारी की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थापित खनिज, खनिज ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों और संस्थानों को भी अपनी सभी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर हटा लेने की सूचना जारी की गई है।

क्रमांक 220/


Share

Related posts

सावधानी से करें पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की गणना

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम से जिलेवासी राशन, पेंशन, ड्राइविंग लाइसेंस, किसान किताब की सुविधा से हो रहे लाभान्वित: विधायक श्री कंवर

namanchhattisgarh

1 गुणा 5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का हुआ लोकार्पण

namanchhattisgarh

Leave a Comment