April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया

Share

कोरबा 31 मई 2023 – राजस्व एवं आपदा प्र्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड क्र. 12, 20 एवं 25 का पैदल भ्रमण कर स्वच्छता से संबधित सफाई व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई का मुआयना करते हुए वार्डवासियों की समस्याएंॅं जानी तथा वार्डवासियों से भेंट करके उन समस्याओं के त्वरित निदान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने निगम के  अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डो में वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व नालियों की पूर्ण रूप से साफ-सफाई हो जानी चाहिए। साथ ही सफाई के अलावा निकले हुए कचरों को उचित ढंग से निष्पादन करने के भी निर्देश दिये। भ्रमण के दरम्यान वार्ड क्र. 12 में बडे़ नाले का निर्माण, वार्ड 25 कुंआभट्ठा बांस टाल में बस्ती की आंतरिक नालियों की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा वार्ड क्र. 20 कांशीनगर के एस.एल.आर.एम.सेंटर के समीप बस्तियों का भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याएंॅ जानी। वार्ड वासियों ने मंत्री महोदय से निवेदन किया कि उनके वार्ड में सामुदायिक भवन बनाने हेतु पिछले कार्यकाल में घोषणा की गई थी परन्तु किसी कारणवश आज तक सामुदायिक भवन नहीं बन पाया है, जिस पर पुनः प्राक्कलन तैयार कर बनवाये जाने हेतु साथ में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अलावा सड़कों पर नियमित झाडू लगाने के साथ डोर-टू-डोर अपशिष्ट एकत्रीकरण, सार्वजनिक स्थलों, नालियों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव के साथ पेयजल, सड़क, रोशनी आदि सेवाएं निरंतर निर्वाध रूप से जारी रखने हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों का निर्देश दिये।
भ्रमण के दरम्यान वार्ड क्र. 20 में बस्तीवासियों को नीले व हरे रंग के डस्टबिन का वितरण भी किया तथा उन्हें समझाईश दी कि घर से निकलने वाले गीले व सूखे कचरों को क्रमशः अलग-अलग रंग के डस्टबिन में ही डालें। घर से निकलने वाले गीले कचरे को हरे रंग के डस्टबिन में सुरक्षित रखें तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में रखें एवं इन कचरों को दूसरे दिन आने वाली स्वच्छता दीदियों के वाहन में ही डाले, इधर-उधर गली-मोहल्लों में कचरे को कहीं भी न फेंकने की समझाईश दी तथा अपने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भी अहम भूमिका निभाने की अपील की।
भ्रमण के दरम्यान सभापति श्यामसुंदर सोनी, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी, डॉ.मनहरण राठौर, नारायणदास महंत, विकास सिंह, अशोक लोद, सुनील शर्मा, विजय यादव, महताब अली, शिक्षित गोस्वामी, महेन्द्र पाल साहू, अमित, संतोष पूरी, जुम्मन खान, रफीक साह, सुनीता यादव, कन्हैया राठौर, उमादेवी, जागेश्वर यादव, राजेश यादव एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।


Share

Related posts

जिले में 25 मई को मनाया जाएगा झीरम श्रद्धांजलि दिवस : शहीदों की स्मृति में होगा मौन धारण

namanchhattisgarh

रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीजेरियन प्रसव और महिला नसबंदी की सुविधा प्रारंभ

namanchhattisgarh

नन्हे मुन्ने नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा व बच्चो ने अपनी कला का प्रदर्शन वाषिकोत्सव के मंच से किया

namanchhattisgarh

Leave a Comment