17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

दर्री पुलिस ने राजीव नगर में लगाया चलित थाना

Share

कोरबा|  पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है।वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ किया गया है।इसी तारतम्य में दर्री पुलिस के द्वारा आज दिनांक 19/6/22 की शाम राजीव नगर मोहल्ला में  चलित थाने का आयोजन किया गया।इसमें दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह की अगुवाई में, asi अनिता खेस और दर्री पुलिस की टीम ने आम लोगो के मध्य बैठकर उनके साथ उनकी परेशानियां जानी और छोटी बातों का मौके पर ही समाधान भी किया।बस्ती वालो ने इसमें शामिल होकर पुलिस के साथ खुलकर बातें की गई।लोग पुलिस की इस पहल से बहुत प्रसन्न और संतुष्ट भी नजर आए। अवैध शराब के लिए मोहल्ले में समिति बनाने की पहल करने पुलिस ने लोगो को कहा।
इस अवसर पर   लोग अपनी समस्याएं खुलकर बताए और  चलित थाना लगाने  की पुलिस पहल को सराहा ।
दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए चलित थाने को आम जनों का बेहतर प्रतिसाद देखते हुए, आगे भी दर्री थाना और जिले के अन्य थानों में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सतत इस प्रकार के  कार्यक्रम के जारी रखने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा ने कही है।

Share

Related posts

जिले में केले की वाणिज्यिक फसल से किसान हो रहे समृद्ध

namanchhattisgarh

21 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

पैरादान व संग्रहण कार्य की निगरानी रखे सभी एसडीएम-कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment