22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जुलाई से

Share

कोरबा 11 जुलाई 2022/भारत सरकार के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 से 16 जुलाई तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह का 13 जुलाई को कोरबा आगमन होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह 14 जुलाई को सुबह 10 बजे भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नेशनल वाटर शेड कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत कार्यालय कोरबा से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इसके पश्चात जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जिला पंचायत सभा कक्ष में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वार्तालाप करेंगे। श्री सिंह रात्रि आठ बजे घंटाघर चौक में स्थानीय मीडिया चैनल के साथ साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह 15 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से विकास कार्य स्थलों का दौरा करेंगे। दोपहर 12 बजे रजकम्मा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे कोरकोमा गांव में दौरा कर वार्तालाप में शामिल होंगे। 16 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह रायपुर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्र./287


Share

Related posts

एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 06 सितम्बर तक

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री ने वार्ड क्र. 13 में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में की गई चालानी कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment