17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नीले जरीकेन में भरे 35 लीटर डीजल जप्त

Share

कोरबा| पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के द्वारा अवैध डीजल सट्टा कबाड़ कोयला के तस्करो के उपर अंकुश लगाने हेतु चलाये गये मुहिम में दिनॉक 12.07.2022 को  पुलिस अधीक्षक  कोरबा संतोष सिंह के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कोरबा  अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा  नवीन कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला पुलिस के द्वारा दिनॉक 12.07.2022 को दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर की सचूना पर एस.ई.सी.एल कुसमुण्डा खदान जाने वाले कच्चे रास्ते पर बेरियर नंबर 04 के पहले झाड़ियो के बीच एक व्यक्ति स्कूटी में 35 लीटर के जरीकेन में डीजल भरा हुआ सामने रखा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनीष टोप्पो पिता स्तानिश टोप्पो उम्र 43 वर्ष पता फोकटपारा सर्वमंगला रोड थाना कोतवाली
जिला कोरबा छ.ग. का रहने वाला बताया जिसे धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर डीजल रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नही कर सका जिसे चोरी की मशरूका रखे होने की संदेह पर धारा 41 (1–4) जा.फौ. 379 भा.द.वि. के तहत एक 35 लीटर वाले जरीकेन में भरा 35 लीटर डीजल कीमती 3500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन होण्डा स्कूटी क्र. सीजी 11, ए एम 6645 कीमती 15000 रूपये कुल जुमला कीमती 18500 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है एवं आरोपी अनीष टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया है।

Share

Related posts

हैन्डपंपों के संधारण और जल स्त्रोतों के शुद्धिकरण कार्य प्राथमिकता से किए जाए : मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित : 11 अगस्त तक किए जा सकते है आवेदन

namanchhattisgarh

चित्रा टॉकीज में हिंदू समाज ने देखा ‘हनुमान अंश’, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर हुआ सिनेमाघर

namanchhattisgarh

Leave a Comment