21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

दीपका खदान से डीजल चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक  कोरबा  संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा,  नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज दिनांक 14.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दीपका खदान से डीजल चोरी कर सुवाभोड़ी की तरफ आ रहा हैं कि सूचना पर हमराह स्टॉफ के रवाना होकर सुवाभोड़ी जाकर घेराबंदी किया गया जो थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति नीले रंग का प्लास्टिक का जरीकेन लेकर खदान से आता हुआ मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गोविंद चौहान पिता शनि चौहान उम्र 20 वर्ष साकिन भांठापारा हरदीबाजार, चौकी हरदीबाजार, जिला कोरबा बताया जिसकी जांच करने पर नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में 35 लीटर डीजल भरा हुआ मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज अथवा बिल पेश करने हेतु नोटिस तामिल करने पर आरोपी द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नही किया जा सका जिससे उक्त संपत्ति चोरी की होने की प्रबल संभावना पर एक नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरे लगभग 35 लीटर डीजल कीमती 3325 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर 41(1-4), 379 भादवि. का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध *इस्तगासा क्रमांक 20/2022 धारा 41(1-4), 379 भादवि* कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


Share

Related posts

वार्ड क्र. 14 में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

namanchhattisgarh

जिले के विभिन्न विकासखण्डों के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment