27.3 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

थाना बांकीमोंगरा में कबाड़ चोरी के 03 आरोपी सहित 01 खरीददार गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह ,अति पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा एवं  नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के द्वारा डीजल कोयला , कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है , जिसके तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाकीमोगरा निरीक्षक चमनलाल सिन्हा के समक्ष  दिनांक 22.07.2022 को प्रार्थी इंदर गोप पिता श्री रामगोपाल गोप उम्र 57 साल साकिन एसईसीएल कालोनी ढेलवाडीह थाना कटघोरा का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21– 22.07.2022 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर एसईसीएल सिंघाली वर्कशाप के सामने कैम्पस में खुले जगह में एसईसीएल के लोहे का पानी सप्लाई पाईप एवं अन्य लोहे का स्क्रैप  सामान रखा हुआ था जिसमें से 02 नग लोहे का पानी पाईप 08 इंच एवं 04 इंच तथा लोहे के बेल्ट , रोलर का स्केप कुल वजनी करीबन 03 क्विंटल कीमती करीबन 25000 / – रूपये के सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं । रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा के अपराध के 66 / 2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी 1. जनक सिंह पिता विपत सिंह उम्र 31 साल साकिन भेजीनारा 2 . घुर सिंह कंवर पिता सलमत सिंह कंवर उम्र 40 साल साकिन भेजीनारा  3. राजेश कुमार पिता चरण सिंह कंवर उम्र 31 साल साकिन ठारपखना को पकड़कर पूछताछ किया गया जो जो घटना दिनांक 21-22.07.2022 को सिंघाली खदान में चोरी करना स्वीकार किये जो उक्त चोरों के निशानदेही पर चोरी का सामान लोहे के कटे पाईप एवं लोहे के अन्य सामान जप्त किया गया एवं कुछ सामान को कबाड़ी पवन साहू के पास बेचना बताये , चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ी पवन साहू उर्फ तुलसी के कबाड दुकान से चोरी के खरीदे सामान लोहे के कटे पाईप एवं लोहे के स्क्रैप जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

Share

Related posts

आमजनों को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने व मतदान कर जिम्मेदार नागरिक बनने का किया जा रहा आग्रह

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 फरवरी तक

namanchhattisgarh

जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज विशेष कैंप लगभग 200 आमजनों ने डोज लगाये

namanchhattisgarh

Leave a Comment