November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से 1.2 किलोग्राम गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है। इसी तारतमय में अवैध गांजा विक्रेता के विरुद्ध कोतवाली पुलिस  ने कार्यवाही करते हुए  1 आरोपी को गिरफ्तार किया । घटना की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अमित श्रीवास उर्फ रमाकांत पिता कौशल प्रसाद श्रीवास सर्वमंगला रोड फोकट पारा के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर अमित श्रीवास को पकड़े , आरोपी के कब्जे से 1.2 किलोग्राम गांजा अवैध रूप से  मिला, आरोपी के विरुद्ध धारा  20  बी   एनडीपीएस एक्ट तहत कार्यवाही किया गया है।
            उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक  राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक साहूकार खांडेकर, आरक्षक नरेंद्र पाटनवार, विपिन बिहारी नायक, रवि चौबे, वीरेंद्र पटेल, आशीष व योगेश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Share

Related posts

जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधिगण मिलजुलकर करे काम: राज्यमंत्री श्री चौबे

namanchhattisgarh

आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान चलाएं, कोई परिवार छूटे न: संजीव झा

namanchhattisgarh

वनोपज सहकारी संघ निर्वाचनः सदस्यता सूची पुर्नरीक्षण कार्यक्रम घोषित

namanchhattisgarh

Leave a Comment