February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त, 2022/ भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे बालक-बालिका जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना एक जुलाई 2021 से 30 सितम्बर 2022 के मध्य किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के बच्चे 05 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
राज्य बाल कल्याण परिषद 2022 प्राप्त करने हेतु अर्हताएं है
बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया। उम्र कम से कम 06 वर्ष एवं अधिकतम 18 वर्ष तक हो (घटना दिनांक को)। आवश्यक कागजात – एफ. आई. आर. अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ हो। दो पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन फोटोग्राफ्स/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन- सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (महिला एवं बाल विभाग/पुलिस या अन्य विभाग) होना चाहिए।


Share

Related posts

एसपी और अपर कलेक्टर ने ली रेल संघर्ष समिति अकलतरा व रेल अधिकारियों की बैठक

namanchhattisgarh

समितियों से धान उठाव, रिसायकलिंग एवं मिलिंग में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

namanchhattisgarh

जनचौपाल में आए 94 आवेदन : प्राप्त प्रकरणों को निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

namanchhattisgarh

Leave a Comment