21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Uncategorized

30 लीटर अवैध शराब जप्त : 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस योगेश साहू के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ , सट्टा , आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । दिनांक 01.08.2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उरगा बस्ती और ग्राम देवरमाल में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे है सूचना पर मुखबिर के बताए स्थानों पर रेड कार्यवाही किए ग्राम उरगा बस्ती से आरोपी घुराऊ राम मंझवार पिता स्व जेठू राम उम्र 40 साल पता उरगा बस्ती, थाना उरगा, कोरबा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम ग्राम देवरमाल में आरोपी खगेश्वर चौहान पिता स्व बुधराम चौहान उम्र 20 साल पता देवरमाल थाना उरगा जिला कोरबा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब , कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 3000 रुपए जप्त किया गया है आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


Share

Related posts

अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अग्रवाल सम्मानित, सातवीं बार संभाली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

namanchhattisgarh

गर्मी एवं लू से बचाव-प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश जारी

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा के आयोजनों में नन्हे-मुन्नों का जलवा, वर्ग पहेली व स्मरण शक्ति प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

namanchhattisgarh

Leave a Comment