22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित

Share

कोरबा 04 अगस्त 2022/जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। स्वामी आत्मानंद हिन्दी और अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकीय तथा गैर शिक्षकीय पदों की भर्ती के लिए कोरबा जिले में स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत कार्यरत शासकीय सेवक व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं कर्मचारियों से आवेदन 16 अगस्त 2022 तक मंगाये गये हैं। आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने वाले पदों में प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-तीन, भृत्य एवं चौकीदार के पद शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी.भारद्वाज ने बताया कि स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी कोरबा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल करतला, कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा एवं पाली तथा नवीन स्वीकृत स्कूल कोरबी, पसान एवं बाल्को में कुल 102  रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन से प्राप्त किया जा सकता है।
क्र./344/


Share

Related posts

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित : 22 जुलाई को होगी चयन परीक्षा

namanchhattisgarh

मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की तिथियों में परिवर्तन : प्रथम चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा

namanchhattisgarh

कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा

namanchhattisgarh

Leave a Comment