21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

8 व 10 अगस्त को रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 05 अगस्त 2022/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. जैजैपुर में 08 अगस्त एवं शासकीय आई.टी.आई. डभरा में 10 अगस्त को रोजगार पंजीयन एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया की आयोजित होने वाले पंजीयन शिविर मे नया पंजीयन एव नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। नया पंजीयन के लिये सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन का कार्य प्रातः 11ः00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा। शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक/आवेदिका अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।


Share

Related posts

मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान हेतु दिशा-निर्देश जारी

namanchhattisgarh

मधुमक्खी पालन से खुला किसानों के आर्थिक समृद्धि का द्वार

namanchhattisgarh

विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment