17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शराब व्यसन मुक्ति अभियान के संबंध मंे प्रशिक्षण सम्पन्न

Share

कोरबा 10 अगस्त 2022/छत्तीसगढ शराब व्यसन मुक्ति अभियान के तहत भारत माता वाहिनी योजना अंतर्गत समिति के सदस्यांे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा द्वारा पंचायत एवं संसाधन केन्द्र जिला पंचायत कोरबा में आयोजित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा, कटघोरा एवं करतला के 10-10 ग्राम पंचायतों में गठित भारत माता वाहिनी समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण शामिल हुए। प्रशिक्षण में भारत माता वाहिनी योजना के कार्य के संबंध में विस्तृत रूप से समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को जानकारी दी गयी। साथ ही विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। 12 अगस्त को जनपद पंचायत पाली, पोडीउपरोडा के गठित भारत माता वाहिनी समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रशिक्षण देना प्रस्तावित है। आठ एवं 10 अगस्त को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण श्री बी.एम बेक, मास्टर टेªनर के रूप में जिला चिकित्सालय के मनोविज्ञानिक श्री संजय तिवारी शामिल हुए। साथ ही आबकारी निरीक्षक, व्याख्याता, परिवीक्षा अधिकारी, करारोपण अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
क्र./366/


Share

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

namanchhattisgarh

बालको ने सर्वश्रेष्ठ जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए जीता पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार-2022

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं महात्मा गांधी शहरी औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment