July 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पटवारी भर्ती 2022 से संबंधित दस्तावेज सत्यापन 17 एवं 18 अगस्त को

Share

कोरबा 10 अगस्त 2022/पटवारी भर्ती 2022 परीक्षा परिणाम के उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों का मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन 17 एवं 18 अगस्त को कार्यालयीन समय पर कलेक्टोरेट कोरबा के सभा कक्ष में किया जाएगा। मेरिट सूची अनुसार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेज जैसे 10 वीं, 12वीं कक्षा की अंकसूची, जाति, निवास प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर उत्तीर्ण प्रमाण पत्र सहित निर्धारित तिथि में उपस्थित होने की सूचना दी गयी है। चयन सूची वरिष्ठता के आधार पर तैयार की जाएगी। निर्धारत तिथि एवं समय पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों के सत्यापन संबंधी दस्तावेजों पर पुनः विचार नही किया जाएगा। पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 में सम्मिलित विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अपने समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की भी सूचना दी गयी है।
क्र./365


Share

Related posts

सदगुरू कबीर आश्रम के पास बनेगा सामुदायिक भवन

namanchhattisgarh

जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोजाना लगेंगे टीके: सीएमएचओ डॉ केशरी

namanchhattisgarh

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान का कलेक्टोरेट परिसर में हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment