21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में अवैध प्लाटिंग एवं कालोनी के निर्माण रोकने दल गठित,

Share

जांजगीर-चाम्पा 18 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला जॉजगीर-चांपा के नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला एवं नगर पालिका परिषद चांपा मे अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कालोनी निर्माण को रोकने एवं कार्यवाही किये जाने हेतु  जाँच दल का गठन किया है।
नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला जाँच दल में  प्रभारी एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, तहसीलदार जांजगीर श्री पवन कोसमा और सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद चांपा में प्रभारी एसडीएम चाम्पा श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, तहसीलदार चाम्पा सुश्री चन्द्रशीला जायसवाल, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री तामेश्वर देवांगन और श्री प्रहलाद पाण्डेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद चांपा को सदस्य बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध प्लाटिंग की शिकायत कुछ दिनो पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया से की गई थी। मंत्री ने नगर पालिका के सीएमओ को अवैध प्लाटिंग मामले में सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीदारों को कार्यवाही व जांच दल गठित करने के निर्देश दिए थे।


Share

Related posts

खुले हुए बोरवेल्स की सूचना देने फोन नम्बर जारी, नागरिकगण 6265881469 पर फोन करके या मैसेज के माध्यम से दे सकते है सूचना

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 22 अगस्त तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के पद भृत्य, वार्ड ब्वाय, आया, चौकीदार, कुक आदि में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के प्रावीण्य सूची-रिजेक्शन सूची जारी

Leave a Comment