21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नए जिले सक्ती में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण,

Share

जांजगीर-चांपा, एक सितम्बर 2022/ नवगठित सक्ती जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम को देखते हुए इस संबंध में आवश्यक तैयारी हेतु आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, नवगठित जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना, ओएसडी पुलिस श्री एम एल अहिरे के साथ सक्ती-जेठा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी, एसडीएम श्रीमती रैना जमील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर बनने वाले सक्ती जिले के उद्घाटन की आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नवगठित जिले सक्ती का उद्घाटन किया जाएगा। नए जिले को अस्तित्व में लाने व कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय कार्यों के संचालन हेतु कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली गई। उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के उद्घाटन तथा अन्य कार्यालयों के संचालन हेतु प्रस्तावित भवनों में आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा हेलीपैड स्थल की सफाई, कार्यक्रम स्थल पर सभा हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।


Share

Related posts

रोजगार मेला: 79 पदों में भर्ती के लिए आठ जून को लगेगा मेला

namanchhattisgarh

पीएटी व पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

तार मिस़्त्री परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अपै्रल तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment