कोरबा 07 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 08 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितम्बर गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा अंागनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 42 शिवनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 67 गजरा साईड अनिल पाल मोहल्ला स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।
