November 27, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप आज

Share

कोरबा 03 फरवरी 2026/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 04 फरवरी को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से  नियोजक -.वेदांता स्किल स्कूल लर्नेट स्कील लिमिटेड बालको कोरबा और परिश्रम रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड गुरूग्राम, हरियाणा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – फिटर – 30 पद,  होटल मैनेजमेंट – 30 पद, वेल्डर – 30 पद, मोबाईल रिपेयरिंग – 30 पद, मीटर इंस्टालर 300 पद शामिल है। शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई (सभी ट्रेड) एवं नॉन आई.टी.आई. शामिल है। आयुसीमा- 18-40 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 15,000 से 18,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद छत्तीसगढ़ के लिए है।
इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय का दूरभाष नं. – 07759-222069 में संपर्क कर सकते है एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-  https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।
क्रमांक 1431/


Share

Related posts

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में एकता दौड़ का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही

namanchhattisgarh

थाना कटघोरा क्षेत्र अंर्तगत जय बुढा देव कालेज में जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment