24.3 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर व सभापति ने वैक्सीनेशन कार्य का किया निरीक्षण

Share

कोरबा 14 सितम्बर 2022 – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने विभिन्न वार्ड एवं बस्तियों में पहुंचकर विशेष अभियान के तहत किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया, बस्तीवासियों से चर्चा की, उनके वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली तथा जिन लोगों को कोई भी खुराक लगाया जाना अभी शेष है, उन्हें तुरंत पात्रतानुसार वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एल्डरमेन रामगोपाल यादव, उपायुक्त पवन वर्मा, राजस्व अधिकारी राजबहादुर सिंह, सहायक अभियंता सुनील टांडे आदि उपस्थित थे।
यहॉं उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 12  सितम्बर से 15 सितम्बर तक नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्ड एवं बस्तियों में 04 दिवसीय वैक्सीनेशन का महाअभियान पुनः संचालित किया जा रहा है, आज भी यह अभियान जारी रहा। निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डो में कुल 167 टीमें तैनात की गई हैं, टीम में शामिल नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अंागनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों ने घर-घर पहंुचकर आज भी वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न कराया तथा वैक्सीन की विभिन्न खुराकों को लगवाने से बचे हुए लोगों को पात्रतानुसार वैक्सीन लगाई। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने विभिन्न वार्ड एवं बस्तियों में पहुंचकर विशेष अभियान के तहत किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया, बस्तीवासियों से चर्चा की, उनके वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली तथा जिन लोगों को कोई भी खुराक लगाया जाना अभी शेष है, उन्हें तुरंत पात्रतानुसार वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया।
वार्डाे में सक्रिय रहे पार्षदगण – संचालित किए जा रहे वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में नगर निगम कोरबा के एम.आई.सी.सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन व जनप्रतिनिधिगण अपना पूरा-पूरा सहयोग दे रहे हैं। आज भी वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो का भ्रमण कर वैक्सीन की विभिन्न खुराकों से छूटे हुए लोगों चिन्हाकंन करते हुए उन्हे वैक्सीन की सभी खुराकें पात्रतानुसार लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया। वार्डो में गठित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी वैक्सीनेशने महाअभियान में बढ-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई तथा घर-घर पहुंचकर वैक्सीनेशन से छूटे हुए लोगों को पात्रतानुसार वैक्सीन लगवाने हेतु आग्रह किया।
अनिवार्य रूप से लगवाएं वैक्सीन की सभी डोज – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक है कि वैक्सीन की सभी तीन खुराकें अनिवार्य रूप से लगवाई जाए। जिला प्रशासन द्वारा 04 दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान चलाकर निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है, अतः इसका लाभ उठाएं तथा पात्रतानुसार वैक्सीन की सभी खुराकें अवश्य लगवाएं।

Share

Related posts

फागुन मेला से 2 नक्सली गिरफ्तार: जनताना सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा; कई घटनाओं में थे शामिल

cradmin

राजस्व मंत्री ने बोरे बासी खाकर श्रम वीरों का बढ़ाया मान : आमजनों को श्रमिक दिवस की दी शुभकामनाएं

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment