17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में रिक्त सीटांे के लिए चयन परीक्षा: परीक्षा परिणाम जारी

Share

कोरबा 19 सितम्बर 2022/जिले मंे संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 18 सितम्बर को आयोजित किया गया था। परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम एवं चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गयी है। चयनित विद्यार्थियों के विद्यालय आबंटन के लिए काउसिलिंग 20 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। काउसिलिंग सुबह 10 बजे से कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास कोरबा में होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि परीक्षा परिणाम एवं चयनित विद्यार्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है।

क्र./447


Share

Related posts

श्री श्याम मंदिर में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष

namanchhattisgarh

परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित

namanchhattisgarh

पीव्हीटीजी लोगों को पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने नागरमुड़ा व मांझीपारा में शिविर किया गया आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment