25.4 C
New York
August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सरगुजा ओलम्पिक खेल में हिस्सा लेने तिथि संशोधित, 25 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन

Share

अंबिकापुर 14 जनवरी 2026 | खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि संचालनालय खेल एवं कल्याण रायपुर द्वारा जारी पत्रानुसार सरगुजा ओलम्पिक खेल का पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है, सर्व प्रथम प्रतियोगियों को आनलाईन अथवा आफलाईन पंजीयन 12 जनवरी 2026 तक कराए जाने थे। जिसमें संशोधन करते हुए पंजीयन की अंतिम  तिथि 25 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि अब विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 28 जनवरी से 03 फरवरी तक, जिला स्तरीय आयोजन 05 फरवरी से 10 फरवरी  तक, संभाग स्तरीय आयोजन 01 मार्च से 03 मार्च तक आयोजित होगां
बता दें विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति लिंक https://rymc.cg.gov.in/sargujaolympic2025/में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय/जनपद कार्यालय/नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। विकासखण्ड स्तर पर एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी.  400 मीटर,  दौड़,  गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, 4*100 रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल. बास्केटबाल आयोजित होंगे। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में पहला आयुवर्ग 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं दूसरा आयुवर्ग 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरुष होंगे। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
88/2026


Share

Related posts

महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता महाकुंभ का हुआ आगाज

namanchhattisgarh

पेंशन हितग्राहियों का होगा आधार सीडिंग व वेरीफिकेशन कार्य

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment