15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर श्री पाटले ने जनपद पंचायत करतला कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share

कोरबा 20 सितम्बर 2022/अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने उरगा-पत्थलगांव भारतमाला परियोजना के जनसुनवाई में शामिल होने के पश्चात जनपद पंचायत करतला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दारौन अपर कलेक्टर श्री पाटले ने कार्यालयीन व्यवस्था एवं शासकीय कामकाज का जायजा लिया। उन्होने कार्यालय में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से शासकीय कार्यो से संबंधित आवश्यक पंजियों एवं कार्यालय स्थापना की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित सात कर्मचारियों का उपस्थिति पंजी में अपर कलेक्टर ने स्वयं अनुपस्थिति दर्ज किया। मनरेगा शाखा के निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुछ ऐसे कर्मचारी भी पाए गए गए जिनका उपस्थिति पंजी में चालू महीने हस्ताक्षर ही नहीं होना पाया गया। अपर कलेक्टर श्री पाटले ने सभी कर्मचारियों को नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना जारी कर कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत करतला को निर्देशित किया।

क्र./452/


Share

Related posts

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल विजेताओं को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन

namanchhattisgarh

पारम्परिक त्यौहारों के संवर्धन व संरक्षण हेतु ऐतिहासिक कार्य कर रही राज्य सरकार : महापौर

namanchhattisgarh

निःशुल्क बीपी-शुगर जांच कैम्प: एक ही दिन में 27 हजार 924 लोगों का बीपी जांच एवं 27 हजार 717 लोगों का शुगर जांच किया गया

namanchhattisgarh

Leave a Comment