21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

22 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 21 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 22 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक् स्टेज के पास, वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास,  वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 50 प्रेमनगर तहसील कार्यालय के सामने, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

namanchhattisgarh

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहेंगे एक दिवसीय कोरबा दौरे पर

namanchhattisgarh

Leave a Comment