19.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान 2022: तीन अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Share

कोरबा 22 सितंबर 2022/सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयास के लिए चयनित व्यक्ति या संस्था को दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान 2022 के लिए प्रविष्टियां तीन अक्टूबर शाम 5ः30 बजे तक आमंत्रित की गई है। पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक शाखा में विशेष वाहक के हस्ते आमंत्रित की गई है। चयनित व्यक्ति या संस्था को नगद राशि, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जाएगी। यह पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मण्डल द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा।
भेजी जाने वाली प्रविष्टियों में व्यक्ति या संस्था का पूर्ण परिचय के साथ सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयासों के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी अपेक्षित है। प्रविष्टियों में कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित फोटो प्रति भी होनी चाहिए। सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं एवं ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी प्रविष्टियों के द्वारा अपेक्षित है। आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम या मण्डल में सेवारत हो तो इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।

क्र./459


Share

Related posts

देवउठनी एकादशी आज, सजे लगे गन्नो का बाजार

namanchhattisgarh

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक 27 मार्च को

namanchhattisgarh

Leave a Comment