15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कोल माइंस के सुरक्षा अधिकारियों का लिया मीटिंग

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा एसईसीएल के खदानों में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक सभागार में एसईसीएल माइंस के सुरक्षा में तैनात एसईसीएल सुरक्षा , त्रिपुरा स्टेट राइफल्स एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों का मीटिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।
श्री संतोष सिंह ने कहा कि एसईसीएल माइंस के आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी एवं एसईसीएल द्वारा तैनात किए गए त्रिपुरा स्टेट राइफल्स एवं सीआईएसएफ जवानों की है जिन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाना चाहिए , आवश्यकता पड़ने पर उन्हें पुलिस द्वारा सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहा है भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों से माइंस में डीजल , कोयला, कबाड़ चोरी करने वाले चोरों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जा सके । श्री संतोष सिंह ने आगे कहा कि माइंस में चोरी करने वाले अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , एसईसीएल सुरक्षा निरीक्षक नीरज कुमार,नितिन बघेल,अशोक कुमार दुबे,पी आर खंबड़कर, त्रिपुरा स्टेट राइफल से असिस्टेंट कमांडेंट श्री मृण्मई चकमा,अरिंदम , थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ,थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक राजेश जांगड़े ,चौकी प्रभारी हरदीबाजार उप निरी मयंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।


Share

Related posts

तालाब में डुबने से हुई मृत्यु पर शोकग्रस्त परिवार की मदद के लिए जिला प्रशासन ने दिखाई तत्परता

namanchhattisgarh

वेदांता स्किल स्कूल से वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ के 600 युवा हुए स्वावलंबी

namanchhattisgarh

प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु हेतु 10 सितम्बर को प्राक्चयन परीक्षा

namanchhattisgarh

Leave a Comment