21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महाराजा अग्रसेन सम्मान 2022: तीन अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

Share

कोरबा 22 सितंबर 2022/सामाजिक, समरसता, सभी वर्गों में संभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थायी कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थायी कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान के लिए चयनित व्यक्ति को दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। महाराजा अग्रसेन सम्मान 2022 के लिए प्रविष्टियां तीन अक्टूबर शाम 5ः30 बजे तक आमंत्रित की गई है। पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक शाखा में विशेष वाहक के हस्ते आमंत्रित की गई है। चयनित व्यक्ति को नगद राशि, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जाएगी। यह पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मण्डल द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा।
भेजी जाने वाली प्रविष्टियों में व्यक्ति का पूर्ण परिचय के साथ सामाजिक, समरसता, सभी वर्गों में संभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थायी कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थायी कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी अपेक्षित है। प्रविष्टियों में कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा। सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति भी होनी चाहिए। सामाजिक, समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं एवं ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी प्रविष्टियों के द्वारा अपेक्षित है। आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम या मण्डल में सेवारत हो तो इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।

क्र./461


Share

Related posts

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

जिले का सबसे ज्यादा आकर्षक, भव्य व सुंदर स्थल बनेगा अशोक वाटिका – राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की जानकारी देने के लिए 4 से 8 नवंबर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment