21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में रिक्त सीटांे में भर्ती के लिए चयन परीक्षा 18 सितम्बर को

Share

कोरबा 16 सितम्बर 2022/जिले मंे संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 18 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छूरीकला में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि एकलव्य विद्यालयों में रिक्त कुल 16 सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही किया जाना है। पात्र अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से एक घण्टा पहले एक पासपोर्ट फोटो एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है।

क्र./441


Share

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने लौटाए 130 नग गुम हुए मोबाइल : सायबर सेल के सहयोग से खोजा गया मोबाइल

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी : कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment