November 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार मेला: 104 पदों में भर्ती के लिए 20 अप्रैल को लगेगा मेला

Share

कोरबा 19 अपै्रल 2022/जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कालेज कोरबा में 20 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को अपना भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलेगा। रोजगार मेले के माध्यम से तीन निजी संस्था एस.बी.आई. लाईफ इश्योरेंश कोरबा में सेल्स आफिसर के 30 पदों, शैडो मेन्स वियर कोरबा में ड्राईवर 05, सेल्समेन 05 पद एवं एन.के.एच.गु्रप ऑफ हास्पिटल कोरबा में नर्सिंग स्टॉफ 10, वार्ड बॉय 10, मेन्टेनेंस 04, इलेक्ट्रिशियन 04, कारपेंटर 04, टेलर 02, सिक्युरिटी गार्ड 10, गार्डनर 02, ड्राईवर 02, बिलिंग एक्जीक्यूटिव्ह 02, डिलीवरी बॉय 05, जनरल सुपरवाईजर 02, नाईट मैनेजर 02, सीनियर नर्सिंग स्टॉफ 01, सी-आर्म-एक्स-रे टेक्निशियन 01, सी.एस.एस.डी. सीनियर स्टॉफ के 01 पद पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार रोजगार मेले के माध्यम से कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती इंटरव्यू-प्लेसमेंट के माध्यम से की जाएगी। रोजगार मेले में कुल 03 कंपनियां शामिल हो रही हैं।
जिला रोजगार अधिकारी श्री जे.पी. खाण्डे ने बताया कि एस.बी.आई. लाईफ इश्योरेंश कोरबा में 30 पदों, शैडो मेन्स वियर कोरबा में 10 पदों एवं एन.के.एच.गु्रप ऑफ हास्पिटल कोरबा में 64 पदों के रिक्त पदो में भर्ती ंके लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा 20 अपै्रल को सुबह 11 बजे शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कालेज कोरबा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 57


Share

Related posts

“थिरकता मारवाड़” में बिखरी राजस्थानी-हरियाणवी संस्कृति की रंगीन छटा

namanchhattisgarh

राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल एवं कोरबा सांसद श्रीमती महंत ने किया नया तहसील भवन का लोकार्पण

सोलर ड्यूल पंप से जल संकट वाले गांवों में दूर होने लगी है पेयजल की समस्या

namanchhattisgarh

Leave a Comment