21.2 C
New York
June 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा शुभारंभ

Share

 जांजगीर-चांपा 28 सितंबर 2022 / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, सभी जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ एवं सर्व संबंधित अधिकारियों को 6 अक्टूबर से होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया जाएगा।

खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 वर्गो में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग के तीन भागों में बांटा गया है। जिसमें पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के प्रतिभागी होंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी श्री प्रमोद बैस ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 6 स्तर निर्धारित किए गए हैं। इन स्तरों के अनुसार खेल प्रतियोगिता के 3 चरण होंगे। पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों पर आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी रेफरी के रूप में नजर आएंगी, इसके अलावा अन्य स्पधाओं में कोच भी महिला कोच व निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए मैदान में फर्स्ट एड कीट की उपलब्ध रहेगी। छत्तीसगढिया ओलंपिक में शामिल होने वाले रेफरियों को भी पहचान मिलेगी।
समय-सारणी जारी –
     छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राज युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। इस स्तरों के अनुसार इन खेल प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएंगे।


Share

Related posts

समितियों से धान उठाव, रिसायकलिंग एवं मिलिंग में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

namanchhattisgarh

गौठानों में बाड़ी विकास के कार्यो का गंभीरता से करें क्रियान्वयन: कलेक्टर

namanchhattisgarh

जनचैपाल में आवेदन लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला श्रीमती तुलसी बाई को मिलेगा बीपीएल राशन कार्ड

namanchhattisgarh

Leave a Comment