November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

Share

कोरबा 10 जनवरी 2026/ कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी श्री तिवारी ने आश्रम परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, ईई पीडब्ल्यूडी श्री जी आर जांगड़े, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित प्रशासनिक, निगम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
स.क्र./ 1090/


Share

Related posts

पाईप लाईन लिकेज की मरम्मत के कारण पानी हुआ था मटमैला

namanchhattisgarh

गोधन न्याय योजना : सुनिता के पारिवारिक स्थिति की आर्थिक समृद्धि का बना आधार

namanchhattisgarh

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री

namanchhattisgarh

Leave a Comment