April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर बंद रहेगी शराब दुकानें, शुष्क दिवस घोषित

Share

कोरबा 29 सितंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवसर पर जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें एवं मद्यभाण्डागार पूरी तरह बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है तथा इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं। जिले की सभी मदिरा दुकानें 1 अक्टूबर को निर्धारित समय के बाद बंद हो जाएंगी।
आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त कोरबा शहर, कोरबा आंतरिक, कोरबा दक्षिण, दीपका, दर्री-गेवरा, बांकीमोगरा एवं कटघोरा को निर्देशित किया गया है कि गांधी जयंती के अवसर पर 1 अक्टूबर को अपने प्रभार क्षेत्र की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने, एफ.एल.3, एफ.एल. 3क एवं मद्यभाण्डागार कोरबा को निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करें। आबकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय ना हो।
क्र./479


Share

Related posts

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा: परीक्षा तिथि घोषित, 19 जून और तीन जुलाई को होगी परीक्षा

namanchhattisgarh

बालको ने किया सप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

थाना करतला अंतर्गत ग्राम – बताती में लगा चलित थाना

namanchhattisgarh

Leave a Comment