19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 03 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 04 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड क्र. 03 राताखार  पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन विनायक चौक, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 47 कुमगरी स्टेज, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

राम वन गमन पर्यटन परिपथ: मुख्यमंत्री 29 अगस्त को चम्पारण में निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

namanchhattisgarh

पशुचिकित्सालय, पशु औषधालय में बीमार पशुओं का करा सकते हैं उपचार

namanchhattisgarh

कटहल गार्डन पहुंचे आयुक्त, सुविकसित उद्यान का स्वरूप देने तत्काल प्लांनिंग करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment