24.4 C
New York
August 31, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

07 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 06 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 07 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अक्टूबर शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान के आगे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 30 पुलिस कालोनी सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती अमर सिंह होटल के पीछे स्टेज, वार्ड क्र. 42 ऊपरपारा स्टेज, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्रांगण के पास, वार्ड क्र. 58 कुचैना मोड इमलीछापर मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 65 कुदरीपारा हैल्डर मैडम घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

आदर्श प्रा.शाला में महापौर ने नवप्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर किया स्वागत

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने कटघोरा में हर्षोल्लास से मनाया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव

namanchhattisgarh

पूरी क्षमता, इच्छाशक्ति व टीम वर्क के साथ वैक्सीनेशन कार्य कराते हुए टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment