August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बागवानी मिशन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न

Share

कोरबा 03 अक्टूबर 2022/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री नूतन कंवर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में राष्ट्रीय बागवानी  मिशन की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2022 -23 के भौतिक लक्ष्यों के अनुरूप चयनित 959 कृषकों का बागवानी क्षेत्र विस्तार के लिए अनुदान हेतु अनुमोदन किया गया। योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति निश्चित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2022 -23 के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों के घटक एवं उपघटकवार अनुमोदन किया गया। बैठक में सीईओ श्री कंवर ने गोधन न्याय योजना के तहत जिले में निर्धारित 19 गोठानो को आदर्श बनाने के लिए  चारागाहों में प्राथमिकता से जुताई करके सब्जी बाड़ी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के शत प्रतिशत गोठानो में मिट्टी परीक्षण के उपरांत, मिट्टी के अनुकूल सब्जी बाड़ी लगायी जाये, जिससे ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन हो सके। गोठानो में सब्जी बाड़ी लगाने हेतु उद्यानिकी विभाग और राष्टीय आजीविका मिशन के पीआरपी के सहयोग एवं समन्वय से कार्य किया जाये। बैठक में श्रीमती प्रीति कंवर,सदस्य जिला पंचायत श्रीमती कमला देवी राठिया, अध्यक्ष वन स्थायी समिति  जिला पंचायत, श्रीमती आभा पाठक सहायक संचालक उद्यानिकी, श्री अनिल शुक्ला उप संचालक कृषि विभाग, डीपीएम राष्टीय आजीविका मिशन सहित जिले के कृषकगण उपस्थित थे।
क्र./497


Share

Related posts

बालको ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया हरित भविष्य का संकल्प

namanchhattisgarh

20 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

सरकार तंुहर द्वार कार्यक्रम से नागरिकगण हो रहे लाभान्वित – राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment