21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

15 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 14 अक्टूबर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 15 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर शनिवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 15 ढोढीपारा शॉपिंग सेंटर के पास, वार्ड क्र. 29 सियान सदन, वार्ड क्र. 37 भदरापारा अंबेडकर चौक हेमलता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 60 बरपाली आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 64 कटाईनार बस स्टैण्ड के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

खरीफ से पहले प्रशासन अलर्ट, उड़नदस्ता दल की कार्यवाही तेज- उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत होगी सख्त कार्रवाई

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा ने कटघोरा में हर्षोल्लास से मनाया उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव

namanchhattisgarh

प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment