21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के 208 लोगों के बने जाति प्रमाण पत्र और 81 लोगों के वन अधिकार पत्र

Share

कोरबा 14 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री संजीव झा की जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने की पहल रंग लाई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के 208 लोगों के जाति प्रमाण पत्र और 81 लोगों के वन अधिकार पट्टा बनाया गया है। जनजाति सदस्यों के वन अधिकार पत्र और जाति प्रमाण पत्र बन जाने से उन्हें शासकीय योजनाओं का अब बेहतर लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्हें ऋण, कृषि उपकरण, सोलर पंप आदि भी आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया की  कलेक्टर श्री झा  द्वारा जिले के दूरस्थ एवं सूदूर अचंलों जैसे लेमरू, अजगरबहार (छातासराई) का दौरा कर चौपाल लगाया गया था। उक्त शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, आदि विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे।  चौपाल में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों से कलेक्टर श्री झा व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जनजाति सदस्यों के वन अधिकार पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए गए। इसी तारतम्य में चार अगस्त  को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शर्ताे को पूर्ण करने विशेष पिछड़ी जनजाति के 68 पुरूष एवं 13 महिला कुल 81 पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण में विशेष अभियान चलाकर वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र हितग्राहियों के 111 अस्थायी एवं 97 जाति प्रमाण पत्र बनाया गया।
क्र./521


Share

Related posts

नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की 12 संयुक्त टीमें घर-घर जाकर कर रही निरीक्षण

namanchhattisgarh

रोजगार कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प अपरिहार्य कारणों से स्थगित

namanchhattisgarh

प्रदेश के पारंपरिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के प्रति लोगों में बढ़ रही रुचि – कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment