23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के 208 लोगों के बने जाति प्रमाण पत्र और 81 लोगों के वन अधिकार पत्र

Share

कोरबा 14 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री संजीव झा की जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित करने की पहल रंग लाई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के 208 लोगों के जाति प्रमाण पत्र और 81 लोगों के वन अधिकार पट्टा बनाया गया है। जनजाति सदस्यों के वन अधिकार पत्र और जाति प्रमाण पत्र बन जाने से उन्हें शासकीय योजनाओं का अब बेहतर लाभ मिल सकेगा। साथ ही उन्हें ऋण, कृषि उपकरण, सोलर पंप आदि भी आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया की  कलेक्टर श्री झा  द्वारा जिले के दूरस्थ एवं सूदूर अचंलों जैसे लेमरू, अजगरबहार (छातासराई) का दौरा कर चौपाल लगाया गया था। उक्त शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, आदि विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे।  चौपाल में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों से कलेक्टर श्री झा व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जनजाति सदस्यों के वन अधिकार पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने एवं आधार कार्ड बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए गए। इसी तारतम्य में चार अगस्त  को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शर्ताे को पूर्ण करने विशेष पिछड़ी जनजाति के 68 पुरूष एवं 13 महिला कुल 81 पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण में विशेष अभियान चलाकर वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र हितग्राहियों के 111 अस्थायी एवं 97 जाति प्रमाण पत्र बनाया गया।
क्र./521


Share

Related posts

शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता- कलेक्टर

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

namanchhattisgarh

व्यक्ति के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिये कानून बनाया जाता है – जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र साहू

namanchhattisgarh

Leave a Comment